कहीं पूल में चिल करतीं तो कहीं बीच पर नागिन की तरह बलखाती नजर आई मौनी रॉय, Photos ने बढ़ाई फैंस की धड़कने

By: Pinki Sun, 10 Apr 2022 09:16:23

कहीं पूल में चिल करतीं तो कहीं बीच पर नागिन की तरह बलखाती नजर आई मौनी रॉय, Photos ने बढ़ाई फैंस की धड़कने

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी दिलकश अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती है। फैंस भी मौनी रॉय की तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। मौनी रॉय अपनी इन तस्वीरों में कहीं पूल में नहाती तो कहीं बीच के किनारे बलखाती नजर आईं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखकर फैंस अपने होश खो रहे हैं।

mouni roy,mouni roy photos,mouni roy latest photos,mouni roy news,entertainment,bollywood news

मौनी रॉय की यह सभी तस्वीरें पुरानी हैं जिसे एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की हैं। इन तस्वीरों एक्ट्रेस का अंदाज वाकई काबिले तारीफ है। एक्ट्रेस की इन थ्रोबैक फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक फोटो में मौनी रॉय ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसमें वे समंदर किनारे बैठी हैं और बहुत बोल्ड लग रही हैं। मौनी रॉय की इन फोटोज पर फैंस भी फिदा नजर आए। कुछ घंटों पहले शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। इन तस्वीरों पर 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके है।

मौनी रॉय की तस्वीरें देख अर्जुन बिजलानी भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। एक्ट्रेस की फोटो पर उन्होंने हार्ट शेप इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया। पर्सनल लाइफ की बात करें तो मौनी ने साल 2022 में सूरज नांबियार से शादी कर ली। दोनों साथ में भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र का हिस्सा हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com